जधुआ रोड़ पर स्थित पातालेश्वर मंदिर हाजीपुर शहर के चकित कर देने वाले चमत्कारों में से एक है तथा यह देवों के देव भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर प्राचीन काल से है। ऐसा विश्वास है कि किसी समय भगवान शिव यहाँ प्रकट हुए थे तथा उन्होंने हमेशा के लिए इस स्थान पर ही एक लिंग के रूप में रहने का निश्चय किया।
यह मंदिर भगवान शिव के मानवरूपी चित्रों से सुसज्जित है। वे भक्त जो यहाँ भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आते हैं वे लिंग के साथ साथ इन चित्रों की भी पूजा करते हैं। भजनों का जप मंदिर को रहस्यवादी बनाता है। शिवरात्रि के समय मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया जाता है तथा भक्त उनके जीवन से बुराईयों का विनाश करने के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं और प्रसाद चढ़ाते हैं।