कमलापुरा का पुरातत्व संग्रहालय, पर्यटकों द्वारा मुख्य रुप से इसलिए देखा जाता है क्योंकि यहां स्थित हम्पी के दो प्रतिरुप विस्तार से इस क्षेत्र के तलरुप को प्रदर्शित करते हैं। इन प्रतिरुपों के माध्य से सैलानियों को इस क्षेत्र के विभिन्न आकर्षणों को जानने का मौका मिलेगा। छोटा प्रतिरुप पिछली गैलरी के अंदर स्थित है और शाही स्थान का एक व्यापक और विस्तृत दृश्य प्रदान करता है।
इस पुरातात्विक संग्रहालय के चार प्रमुख विभाग हैं। पहले विभाग में ऊपर उल्लिखित हम्पी के प्रतिरुप हैं, जबकि दूसरे विभाग में हम्पी की खंड़ित मूर्तियां और प्रतिमाएं रखी गई हैं। तीसरे विभाग में हथियार, सिक्के, उपकरण और विजयनगर के शासनकाल में इस्तेमाल की जाने वाली अन्य चीजें प्रदर्शित हैं। चौथा विभाग आद्य ऐतिहासिक और पूर्व ऐतिहासिक काल की कुछ प्राचीन वस्तुओं का वास स्थान है।
हीरो पत्थर, सती पत्थर, शाही केंद्र के लघु प्रतिचित्र, चीनी मिट्टी के बर्तन और प्लास्टर की मूर्तियों के अंश जैसी कुछ चीजे चौथे विभाग में पाई जा सकती हैं। यह पुरातत्व संग्रहालय शुक्रवार को और राष्ट्रीय अवक्षाश के दिनों पर बंद रहता है। बाकी दिनों पर, यह संग्रहालय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुला रहता है। यह हम्पी की यात्रा की योजना बनाने वाले सैलानियों के लिए एक देखने योग्य स्थान है।



Click it and Unblock the Notifications