15वीं सदी में हिंदूओं का एक पूजा स्थान रहा चंद्रमऊलेश्वर मंदिर, हम्पी के मुख्य पर्यटन आकर्षणों में से एक है। यह हम्पी शहर के बीचोंबीच तथा विट्ठल मंदिर के मार्ग पर स्थित है। चंद्रमऊलेश्वर मंदिर के दर्शन करने आने वाले यात्रियों को हम्पी में बहने वाली दो प्रचलित नदियों को देखने का भी मौका मिलेगा।
आप चाहे तो इस शहर में स्थित पवित्र पर्वत की यात्रा भी कर सकते हैं। इस मंदिर में यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल की पहल के तहत, इस राज्य संरक्षित स्मारक को बहाल करने के प्रयास से एक छोटी सी परियोजना को शुरु किया गया है। चंद्रमऊलेश्वर मंदिर यूनेस्को की लुप्तप्रायः स्थानों की सूची में उत्कृष्ट वास्तुकला के मंदिरों की श्रेणी में एक श्रेष्ठ स्थान हासिल करता है।



Click it and Unblock the Notifications