हम्पी की सैर करने आए सैलानी भगवान शिव और उनकी संगीनी देवी पंपा को समर्पित वीरूपाक्ष मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं। नौ स्तरों और 50 मीटर ऊंचा गोपुरम वाला यह मंदिर तुंगभद्रा नदी के दक्षिणी किनारे पर हेमकूट पहाड़ी की तलहटी पर स्थित है। यह मंदिर दक्षिण भारतीय द्रविड़ स्थापत्य शैली को दर्शाता है और ईंट तथा चूने से बनाया गया है।
यह मंदिर पंपापति मंदिर के रुप में भी जाना जाता है। इस पवित्र स्थान में एक मुख मंड़प (रंगा मंड़पम) है, जिसमें तीन कक्ष और स्तम्भों के साथ एक विशाल कक्ष है। वीरूपाक्ष मंदिर को देखने पर, पर्यटकों को पता चलेगा कि यह मंदिर 7वीं सदी का है और इस पर की गई नक्काशियां 9वीं या 11वीं सदी की हैं।
प्रारंभ में, इस मंदिर में केवल कुछ ही मूर्तियां प्रतिष्ठापित की गई थी, लेकिन समय के साथ-साथ यह मंदिर एक विशाल भवन में विकसित हो गया। रंगा मंड़पम को कृष्णदेवराय द्वारा 1510 ई. में बनाया गया था जो विजयनगर की वास्तुकला शैली को दर्शाता है। खंभों को, मंदिर के रसोईघर को, दीपकों को, बुर्जों तथा अन्य मंदिरों को बाद में बनाया गया है। जानवरों के नक्काशीदार विचित्र चित्र और हिंदू मिथकों का चित्रण करते चित्र वीरूपाक्ष मंदिर के मुख्य आकर्षण हैं।



Click it and Unblock the Notifications