Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » हम्पी » आकर्षण » जनानखाना

जनानखाना, हम्पी

84

हम्पी की यात्रा दौरान पर्यटक कुछ समय निकालकर जनानखाना भी देख सकते हैं जो पत्थरों से निर्मित ऊंची दीवारों से घिरा हुआ है। यह एक ऐसा स्थान था जहां केवल महिलाएं प्रवेश कर सकती थी और उनकी सुरक्षा के बजाय उनकी गोपनीयता को सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया था। इस परिधि में रानी का महल, दो इमारतें (पहरा देने वाले स्तंभों के रूप में काम करते हैं) और एक प्रसिद्ध कमल महल नामक चार प्रमुख संरचनाएं मौजूद हैं। प्राचीन काल में, यह हवादार संरचना रानियों का ग्रीष्मकालीन महल हुआ करता था।

रानी का महल 46 x 29 मीटर के क्षेत्र में बना है और इसका निर्माण लकड़ी और अस्थाई वस्तुओं के साथ किया गया था। इतिहासकारों के अनुसार, जनानखाना केवल महिलाओं के लिए बनाया गया था, इसलिए इस स्थान की रक्षा हिजड़े सैनिक किया करते थे। जनानखाने की दक्षिणी-पूर्वी और उत्तरी दिशा में बनाई गई दो इमारतें पहरा देने वाले स्तंभों के रूप में कार्य करते हैं।

इनका इस्तेमाल रानियों और उनकी शाही सहेलियों द्वारा बाहर होने वाली क्रियाओं को देखने के लिए किया जाता था। भारतीय और इस्लामी स्थापत्य शैली को दर्शाता सुंदर कमल महल एक दो मंजिला मेहराबदार मंड़प है, जो शाही महिलाओं के लिए एक बैठक स्थान के रूप में काम करता था। जनानखाना देखने आए पर्यटक हाथियों के अस्तबल को भी देख सकते हैं जो इस स्थान के पीछे स्थित है, जहां शाही हाथी विश्राम किया करते थें।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
19 Aug,Wed
Return On
20 Aug,Thu
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
19 Aug,Wed
Check Out
20 Aug,Thu
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
19 Aug,Wed
Return On
20 Aug,Thu