यह माना जाता है कि हस्तिनापुर में स्थित करण मंदिर महाभारत के काल का बना हुआ है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर के गर्भगृह में एक शिवलिंग रखी हुई है, किंवदंतियों के अनुसार, इस शिवलिंग को महाभारत के महानतम नायकों में से एक दानवीर कर्ण ने दान किया था।
महाकाव्य महाभारत में कर्ण की उदारता और वीरता की कई कहानियां भरी पड़ी हैं। यह मंदिर, पुरानी गंगा नदी के तट पर एक टीले पर स्थित है। हालांकि, यह मंदिर केवल एक छोटे से कमरे के आकार का है लेकिन यहां साल भर, भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते है। यह मंदिर गहरे गुलाबी रंग से रंगा गया है। मंदिर का कई बार पुनरूद्धार किया गया है।



Click it and Unblock the Notifications