हज़ारीबाग से 19 किमी. की दूरी पर स्थित हज़ारीबाग राष्ट्रीय उद्यान विभिन्न वनस्पतियों और जीव जंतुओं से समृद्ध है। यह उद्यान कई जानवरों जैसे हाथी, बाघ, जंगली भालू, तेंदुआ, हिरन और अन्य कई प्रजातियों का घर है। यदि आप भाग्यशाली हैं तो आप स्लोथ भालू की झलक देख सकते हैं। यह रांची से 195 किमी. की दूरी पर स्थित है।
इस उद्यान को इस प्रकार बनाया गया है कि पर्यटक सभी जंगली जानवरों को देख सकें। यहाँ कई वॉच टॉवर हैं जहाँ से जानवरों और पक्षियों को आसानी से देखा जा सकता है। पार्क के अंदर एक कैंटीन भी है।
इस स्थान की प्राकृतिक सुंदरता साहसिक कार्यों के प्रति उत्सुक लोगों और प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित करती है। यह क्षेत्र घने उष्ण कटिबंधीय वनों से आच्छादित है जिसमें विभिन्न प्रकार के वृक्ष पाए जाते हैं। इस क्षेत्र में जनजातीय लोग रहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications