Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » हैदराबाद » आकर्षण
  • 01नेहरू जूलॉ​जीकल पार्क

    हैदराबाद में मीर आलम तालाब के पास बना नेहरू जूलॉजीकल पार्क शहर का एक चर्चित आकर्षण है। देखा जाए तो इस जू का शुमार हैदराबाद के तीन सर्वाधिक चर्चित पर्यटन स्थलों में होता है। पार्क को बनाने की मान्यता 1959 में मिली थी और 1963 में इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया...

    + अधिक पढ़ें
  • 02सुरेन्द्रपुरी

    हैदराबाद के बाहरी इलाके में स्थित सुरेन्द्रपुरी एक आकर्षक म्यूजियम है। इसे पौराणिक जागरुकता केन्द्र के रूप में भी जाना जाता है। इस म्यूजियम को भारतीय पौराणिक कथाओं के प्रति जागरुकता और समझ बढ़ाने के लिए बनाया गया था।

    इसका नाम कुंडा सत्यनारायण के बेटे...

    + अधिक पढ़ें
  • 03मक्का मस्जिद

    मक्का मस्जिद हैदराबाद का न सिर्फ सबसे पुराना मस्जिद है, बल्कि यह देश का सबसे बड़ा मस्जिद भी है। मुस्लिमों के बीच इसका विशेष धार्मिक महत्व होने के साथ-साथ इसका ऐतिहासिक महत्व भी है और यह राज्य सरकार द्वारा संरक्षित एक धरोहर स्थल भी है।

    चूंकि मक्का मस्जिद...

    + अधिक पढ़ें
  • 04सिकंदराबाद

    सिकंदराबाद को हैदरबाद का जुड़वां शहर के रूप में जाना जाता है। इस शहर का नाम सिकंदर जाह के नाम पर पड़ा है। उनका संबंध आसिफ जाही वंश से था और वह हैदराबाद के तीसरे निजाम थे। सिंकदराबाद की स्थापना 1806 में की गई थी और आजादी तक यह मुख्य रूप से ब्रिटिश सेनिकों की छावनी...

    + अधिक पढ़ें
  • 05निजाम संग्रहालय

    निजाम संग्रहालय

    हैदराबाद आने वाले पर्यटकों की सूचि में निजाम संग्रहालय का नाम जरूर होता है। यह संग्रहालय निजाम के महल का हिस्सा है और यहां पेटिंग, ज्वेलरी, गिफ्ट, हथियार और प्रचीन कार सहित ऐतिहासिक महत्व की कई चीजें रखी गई हैं। यहां प्रदर्शनी के लिए रखी गई ज्यादातर चीजें मूल रूप...

    + अधिक पढ़ें
  • 06फलकनुमा महल

    फलकनुमा महल की डिजाइन एक अंग्रेज वास्तुकार ने तैयार की थी और इसका निर्माण कार्य 1884 में शुरू हुआ था। पहले इस महल का संबंध हैदराबाद के तत्कालीन प्रधानमंत्री विकार उल उमरा से था। बाद में इस महल को निजामों को दे दिया गया। इस महल का नामकरण उर्दू के एक शब्द पर किया...

    + अधिक पढ़ें
  • 07सलारजंग संग्रहालय

    सलारजंग संग्रहालय एक चर्चित म्यूजियम है, जहां हैदराबाद के समृद्ध और गौरवशाली इतिहास को प्रदर्शित किया जाता है। देश के तीन राष्ट्रीय संग्रहालय में से सलारजंग संग्रहालय भी एक है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। यहां पेरिस, जापान, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, चीन,...

    + अधिक पढ़ें
  • 08धोला री धानी

    धोला री धानी

    धोला री धानी एक राजस्थानी गांव का प्रतिरूप है। सप्ताहांत बिताने का यह एक आदर्श स्थान है क्योंकि यह शहर की भागदौड़ से काफी दूर है। सिकंदराबाद से सिर्फ 11 किमी दूर स्थित यह गांव थीम रेस्टोरेंट के लिए चर्चित है। जैसे ही आप एक भव्य द्वार से अंदर प्रवेश करेंगे तो आपको...

    + अधिक पढ़ें
  • 09स्नो वर्ल्ड

    हैदराबाद का स्नो वर्ल्ड देश में अपने तरह का पहला अम्यूजमेंट पार्क था। इसे 2004 की शुरुआत में आम लोगों के लिए खोल दिया गया था। यह एक समय में 2400 लोगों के एक साथ अंदर रहने की व्यवस्था कर सकता है। जैसे कि नाम से ही जाहिर है, आप यहां मानवनिर्मित बर्फ और बर्फबारी का...

    + अधिक पढ़ें
  • 10शामीरपेट

    हैदराबाद के बाहरी इलाके में बसा शामीरपेट एक उपनगर है जो कि सिकंदराबाद से 20 किमी दूर है। यह जगह बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी हैदराबाद, नलसर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ और जेनोम वेली के लिए जाना जाता है।

    प्रसिद्ध शामीरपेट झील भी इसी जिले में...

    + अधिक पढ़ें
  • 11शिल्परमम

    माधापुर में हाईटेक सिटी के पास स्थित शिल्परमम एक जाना माना कला और शिल्प का गांव है। हैदराबाद से 20 किमी दूर बसा यह गांव पूरी तरह से कला और शिल्प को समर्पित है, जिससे यह न सिर्फ आंध्र प्रदेश में बल्कि पूरे देश में जाना जाता है। इस गांव को बसाने का उद्देश्य भारत की...

    + अधिक पढ़ें
  • 12संघी मंदिर

    संघी मंदिर

    संघी मंदिर हैदरबाद के बाहरी क्षेत्र संघी नगर में स्थित है। यह मंदिर ऊंचे बने राजा गोपुरम के लिए जाना जाता है, जो कि स्थानीय लोगों के बीच काफी पवित्र है। अपनी ऊंचाई के कारण गोपुरम को काफी दूर से भी देखा जा सकता है। यह मंदिर सुंदर ढंग से परमानंद गिरि नामक एक छोटी सी...

    + अधिक पढ़ें
  • 13ओसियन पार्क

    ओसियन पार्क

    हैदराबाद का ओसियन पार्क देश का दूसरा सबसे बड़ा अम्यूजमेंट पार्क है। यह शहर से 20 किमी दूर बाहरी क्षेत्र में उसमान सागर झील के पास स्थित है। इस पार्क की प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है। यह स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के बीच भी बराबर रूप से लोकप्रिय है।

    ...
    + अधिक पढ़ें
  • 14गोलकुंडा किला

    गोलकुंडा किला हैदराबाद से सिर्फ 11 किमी दूर है। 15वीं शताब्दी में गोलकुंडा चकाचौंध भरी जिंदगी जी रहा था। हालांकि अब यहां सिर्फ गौरवशाली अतीत के खंडहर ही देखने को मिलते हैं। इस किले को कुतुब शाही वंश के शासकों ने बनवाया था, जिन्होंने यहां 1512 से शासन किया।

    ...
    + अधिक पढ़ें
  • 15स्पेनिश मस्जिद

    हैदराबाद का स्पेनिश मस्जिद अपने तरह का एकमात्र मस्जिद है। स्थानीय लोग इसे एवान-ए-बेगमपेट और मस्जिद इकबाल उद दौला भी कहते हैं। एक बार पैगाह नवाब इकबाल उद दौला स्पेन यात्रा पर गए थे। वहां के कोरडोबा स्थित कैथिडरल मस्जिद के वास्तुशिल्प से वह काफी प्रभावित हो गए।

    ...
    + अधिक पढ़ें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
30 Mar,Mon
Check Out
31 Mar,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue