धोला री धानी एक राजस्थानी गांव का प्रतिरूप है। सप्ताहांत बिताने का यह एक आदर्श स्थान है क्योंकि यह शहर की भागदौड़ से काफी दूर है। सिकंदराबाद से सिर्फ 11 किमी दूर स्थित यह गांव थीम रेस्टोरेंट के लिए चर्चित है। जैसे ही आप एक भव्य द्वार से अंदर प्रवेश करेंगे तो आपको शाही अनुभव होगा।
शाम के समय यह जगह करीब 2000 कंदीलों से जगमगा उठता है और यहां गतिविधियां तेज हो जाती है। यहां आप ऊंट की सवारी, घोड़े की सवारी, लोक संगीत, नृत्य, कठपुतली शो, रेन डांस और बोटिंग सहित कई गतिविधियों का आनंद उठा सकते हैं।
यहां एक स्वीमिंग पूल भी है, जो आपको हैदराबाद की गर्मी से राहत दिलाएगा। यह जगह फिल्म की शूटिंग के लिए काफी लोकप्रिय है और अगर आप भाग्यशाली रहे तो तेलुगू फिल्म की शूटिंग भी देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications