मेघदूत उपवन, इंदौर के सभी पार्को में सबसे बड़ा पार्क है। बेहद लोकप्रिय यह पार्क, स्थानीय लोगों के बीच के साथ - साथ यहां आने वाले पर्यटकों के लिए भी एक मुख्य आकर्षण है। यह पार्क, सप्ताह से सभी दिनों में लोगों व बच्चों से भरा रहता है लेकिन सप्ताह के अंत में यहां भीड़ बहुत बढ़ जाती है।
छुट्टियों के दौरान यहां लोगों का आना जाना काफी ज्यादा होता है। स्थानीय लोगों को इस पार्क में अपने बच्चों व परिवारों के साथ अच्छा समय बिताते हुए देखा जा सकता है। यह पार्क, शानदार लॉन, सुंदर बगीचों वाली छतों, सुसज्जित फव्वारों, सुंदर वॉटर स्प्रिंग्स और कई अन्य आकर्षणों से सजा हुआ है।
मेघदूत उपवन, इंदौर के खजानों में से एक शानदार गहना है। यह पार्क शहर की भीड़ से दूर एक शांत व आरामदायक स्थल है जहां परिवार आराम से कुछ समय गुजार सकते है और जिंदगी की उलझनों से कुछ देर के लिए राहत पा सकते है। जो पर्यटक मेघदूत उपवन की सैर पर जाते है उनके पास मंगल मैरी भूमि मनोरंजन पार्क की सैर का भी विकल्प होता है जो मेघदूत उपवन के निकट ही स्थित है और इंदौर का अन्य आकर्षण स्थल है।



Click it and Unblock the Notifications