तवा बांध तवा और देनवा नदियों के संगम का बना है। यह एक बड़ा बांध है जिसे बनाने में 1958 से 1978 की दो दशाब्दियाँ लग गई। बांध का महत्त्व इस कारण से है होशंगाबाद और हरदा जिलों के हजारों मील लम्बे कृषि क्षेत्र को सिंचाई की सुविधा प्रदान करता है।
तवा बांध प्राकृतिक सौंदर्य का द्रश्य प्रदान करता है। यहाँ का पानी और हरियाली इसे इटारसी पर्यटन का एक शानदार स्थान बनाते हैं। बांध का शांत वातावरण यहाँ की सुन्दरता में चार चाँद लगाता है। तवा बांध तक इटारसी और भोपाल से आसानी से जाया जा सकता है।
नर्मदा घाटी परियोजना पर यह तीसरा सबसे बड़ा बांध है। बांध के नजदीक कई एडवेंचर ट्रेकिंग स्पॉट्स हैं और यह जगह एक मशहूर पिकनिक स्पॉट है।



Click it and Unblock the Notifications