डुमना नेचर रिजर्व जबलपुर शहर से 10 किमी दूर है। प्रकृति और वन्य जीवों में रुचि रखने वालों के यह एक आदर्श जगह हो सकती है। डुमना एयरपोर्ट के रास्ते में पड़ने वाला यह रिजर्व 1058 हेक्टियर के भूभाग पर फैला हुआ है। अगर आप जंगल की सैर पर निकलेंगे तो आपको कई तरह के जानवर देखने को मिलेंगे। हालांकि इसके लिए आपको वन्य विभाग के अधिकारियों की अनुमति लेनी पड़ेगी।
कई प्रजाति की पक्षियां के अलावा यहां हिरन, जंगली शूअर, सियार, चीतल, साही और बंदर जैसे जीव आसानी से दिख जाते हैं। डुमना नेचर रिजर्व परिवार के साथ घूमने और पिकनिक मनाने का एक बेहतरीन स्थान है। इस जगह को और बेहतर बनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने यहां ट्रेकिंग, फिशिंग और जंगल में कैंप की सुविधा भी मुहैया कराई है। हालांकि डुमना झील में तैराकी करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।



Click it and Unblock the Notifications