कियांग नोंगबाह स्मारक का निर्माण यू कियांग नोंगबाह नामक देशभक्त की स्मृति में किया गया था। जयंतिया को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र कराने के लिए हुए संघर्ष में उन्होंने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। इस ऐतिहासिक स्मारक का निर्माण एक विशाल मैदान,जिसे मादियाह कमाई बलाई के नाम से जाना जाता है, के बीच में किया गया था।
यह मिंतदु नदी के साथ-साथ सिंतु कसियर के किनारे पर स्थित है। इस मैदान का भी अपना विशेष ऐतिहासिक महत्व है। यू कियांग नोंगबाह ने यहीं पर बिना परिणाम की चिंता किए अंग्रेजों से लड़ने और अपनी धरती को स्वतंत्र कराने की शपथ ली थी।
पूरे विश्व से यहां आने वाले पर्यटक इस स्थानीय नायक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने अपने लोगों को आजाद कराने के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी थी। यहां पहुंचने का सबसे आसान रास्ता यह है कि आप शिलांग या जोवाई से कैब या बस बुक करा लें।



Click it and Unblock the Notifications