करंग सुरी फॉल जोवाई के सिविल सब-डिवीजन अमलारेम में स्थित है। यूं तो इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में झरने पाए जाते हैं, पर इन सब के बीच करंग सुरी फॉल सबसे खूबसूरत है। बड़े-बड़े चट्टानों और हरियाली से घिरा यह झरना किसी भी इंसान को रोमांटिक बनाने के लिए काफी है। यह झरना काफी कम ऊंचाई से एक जल कुंड में गिरता है, जिससे यह नहाने के लिए एक अच्छी जगह बन जाता है।
बरसात के समय में झरने का पानी झकोरों के साथ गिरता है, जिससे पानी गिरने के स्थान के आसपास धुंध सा छा जाता है। झरने तक आसानी से पहुंचने के लिए जिला प्रशासन ने पत्थर की सड़क का निर्माण करवाया है। जिला प्रसाशन की कोशिश भी यही थी कि इस स्थान को ज्यादा से ज्यादा प्राकृतिक रखा जाए।
इसलिए उन्होंने सड़क निर्माण में सीमेंट का प्रयोग करने के बजाय प्राकृति रंग-बिरंगे पत्थरों का इस्तेमाल किया। यहां जाने का सबसे अच्छा समय बरसात को होता है, क्योंकि इस मौसम में झरना पानी से ओतप्रोत रहता है।



Click it and Unblock the Notifications