लूकसी (कुपली) पार्क मेघालय के जयंतिया हिल्स के लासकीन ब्लॉक में लूकसी गांव में है। यह जिला मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर है। पार्क को विकसित करने के लिए वन विभाग के जरिए जिला प्रशासन ने पार्क तक जाने के लिए सड़क का निर्माण करवाया है। साथ ही व्यूप्वाइंट पर रेलिंग और लोगों के बैठने के लिए बेंच भी बनवाए गए हैं।
ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित करने और बच्चों के मनोरंजन के लिए यहां स्लाइड और स्विंग भी हैं। कुल मिलाकर शहर की भाग- दौड़ से इतर अपने परिवार और दोस्तों के साथ शांति के कुछ पल बिताने के लिए यह एक बेहतरीन स्थान है।
कुपली नदी के किनारे पर एक रिक्रएशन सेंटर भी है। लूकसी सेंटर स्कूल ऑर्गनाइजेशन एनजीओ यहां नियमित बोट रेसिंग और स्वीमिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराता है। शिलांग से कैब के जरिए लूकसी पार्क आसानी से पहुंचा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications