सेंट्रल पार्क का निर्माण जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा करवाया गया था जो जयपुर का सबसे बड़ा पार्क है। यह पार्क, शहर के केंद्र में स्थित है जो रामबाग पोलो ग्राउंड और क्लब से भी बड़ा होने का दावा करता है। इस पार्क में 5 किमी. लम्बा जॉगिंग ट्रैक और वाकिंग जोन बना है। यह पक्षियों को देखने के लिए आर्दश स्थल है। हर साल दूसरे देशों से काफी बड़ी मात्रा में यहां कई पक्षी प्रवासी बनकर आते है।



Click it and Unblock the Notifications