चंद्र महल, जयपुर के राजा जयसिंह द्वितीय द्वारा बनवाया गया था जो सिटी पैलेस परिसर में ही स्थित है। यह महल पूरे किले का एक सांतवे हिस्से को घेरे हुए है। वर्तमान समय में जयपुर के महाराजा का यह निवास स्थान है। यह महल अपने सुंदर पुष्प अलंकरण, शीशे से जड़ी दीवारों और भित्ति चित्रों के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां एक सात मंजिला गढ़ भी है जिनमें से पहली दो मंजिले सुख निवास हॉल का हिस्सा हैं। इसके अलावा, यहां रंग मंदिर, शोभा निवास या सौंदर्य निवास और छवि निवास या हाउस ऑफ मिरर भी है।



Click it and Unblock the Notifications