गल्टाजी एक धार्मिक स्थल है जो जयपुर शहर से लगभग 10 किमी. की दूरी पर स्थित है। गल्टाजी परिसर में मंदिरों, मंडपों और प्राकृतिक झरनों का काफी विस्तार है। यह जगह पहाड़ी क्षेत्रों के बीच स्थित है। यह मंदिर यहां स्थित सूर्य देवता को समर्पित है। इस मंदिर का निर्माण जयपुर की सबसे ऊंची चोटी दीवान कृपाराम पर किया गया है जहां से शहर के हर हिस्से को देखा जा सकता है। मंदिर के निर्माण में गुलाबी पत्थर का इस्तेमाल किया गया है साथ ही इसकी दीवारों पर काफी सुंदर चित्र और नक्काशियों को भी सुंदरता से अलंकृत किया गया है।



Click it and Unblock the Notifications