शिला देवी मंदिर, हिंदूओं की देवी काली को समर्पित है। यह मंदिर अम्बेर किले के परिसर में ही स्थित है। कहा जाता है कि राजा मान सिंह काली माता के बहुत बड़े भक्त थे, वह इस मूर्ति को बंगाल से लेकर आए थे। पूरे मंदिर के निर्माण में सफेद संगमरमर का उपयोग किया गया है। माना जाता है कि देवी काली अम्बेर किले की रक्षक है। हिंदूऔ के त्यौहार नवरात्रि को इस मंदिर में पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications