पीथमपुर मंदिर को कलेश्वरनाथ मंदिर के नाम से जाना जाता है और यह हसदेव नदी के किनारे पर स्थित है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यहां हर साल होने वाले भगवान शिव का विवाह समारोह खास आकर्षण है। आप इस दौरान नागा साधुओं को भी समारोह में हिस्सा लेते देख सकते हैं। इसके अलावा महा शिवरात्रि और रंग पंचमी के मौके पर हर साल 10 दिवसीय उत्सव का आयोजन किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications