जय पोल, जोधपुर शहर से लगभग 5 किमी की दूरी पर एक पहाड़ी पर स्थित, जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में मौजूद ऐतिहासिक शानदार संरचनाओं में से एक है। जय पोल का अर्थ है- 'जीत का द्वार' और यह भव्य किले में मौजूद सात द्वारों में से सबसे प्रसिद्ध है।
जय पोल, मारवाड़ के तत्कालीन शासक महाराजा मान सिंह द्वारा 1806 ई0 में निर्मित किया गया था। यह द्वार जयपुर और बीकानेर जैसे कट्टर प्रतिद्वंद्वी राज्यों के ऊपर मारवाड़ की जीत के जश्न के रूप में बनाया गया था। पुरानी लड़ाइयों के दौरान तोप के गोलों द्वारा बनाये गए निशान अभी भी गेट के पास दीवारों पर देखे जा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications