टोकलाई चाय रिसर्च केंद्र, दुनिया का सबसे पुराना चाय अनुसंधान केंद्र है। इसे 1911 में स्थापित किया गया था, इसकी स्थापना के पीछे मुख्य उद्देश्य, चाय की उत्पादकता और गुणवत्ता में वृद्धि करना है। पिछले 100 सालों में, यह अपनी तरह का अनूठा चाय केंद्र है।
इस केंद्र की स्थापना के बाद, चाय की उत्पादकता में भारी बढोत्तरी हुई है, 1951 में प्रति वर्ष चाय की पैदावार 234 मिलियन किलोग्राम होती थी, जो 1998 में बढकर 669 मिलियन किलोग्राम हो गई। वर्तमान में, टोकलाई चाय रिसर्च केंद्र में आठ विभाग - बॉटनी, एग्रोनॉमी, सॉयल, प्लांट प्रोटेक्शन, इंजीनियरिंग, बॉयोकैमिस्ट्री और मैनुफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी, स्टेटिक्स और एग्रीकल्चर ईकोनॉमी और टी टेस्टिंग है।
टोकलाई चाय रिसर्च केंद्र, क्लब रोड़ पर स्थित है जहां तक पब्लिक ट्रासंपोर्ट के जरिए आसानी से पहुंचा जा सकता है। पर्यटक यहां आकर देख सकते है कि दुनिया में कैसे टी - रिर्सच सेंटर में काम होता है।



Click it and Unblock the Notifications