महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित जुन्नर गुफाएं एक प्रमुख आकर्षक पर्यटन स्थल हैं। लगभग दूसरी और तीसरी शताब्दी में मिली ये गुफाएं पुरातत्वविदों और इतिहास प्रेमियों के बीच प्रसिद्द स्थान है जो विभिन्न गुफा मूर्तियों और छवियों का पता लगाने के लिए यहाँ आते हैं। जुन्नर गुफाओं को जिन तीन प्रमुख भागों में बाँटा गया है वे हैं – मनमोदी हिल समूह, गणेश लेना समूह और तुलजा लेना समूह।
मनमोदी हिल समूह पहाड़ी पर स्थित है जिसका नाम समान है और यह अपने वास्तुकला के कार्य और डिज़ाईन के लिए प्रसिद्द है जबकि तुलजा लेना समूह अपने चैत्य हॉल के लिए प्रसिद्द है, जिसकी छत गोलाकार डोम के आकार की है।गणेश लेना समूह जुन्नर से दक्षिण की ओर लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर है और अनेक विहारों और कक्षों से मिलकर बना है – छटवीं चैत्य गुफा और गणेश लेना गुफा अधिक प्रसिद्द हैं।



Click it and Unblock the Notifications