बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर प्रसिद्ध रुप में बाबा धाम एवं बैद्यनाथ धाम के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर बारह ज्योतिर्लिंग में से एक है, जो भगवान शिव को समर्पित सबसे पवित्र मंदिर हैं। बैद्यनाथ मंदिर में बाबा बैद्यनाथ का मुख्य मंदिर शामिल है, जिसमें एक ज्योतिर्लिंग स्थित है और 21 अन्य मंदिर हैं। बैद्यनाथ अनेक तीर्थयात्रियों को आकर्षित करता है, जो हर साल इस श्रद्धेय मंदिर के दर्शन करने आते हैं। श्रावण का मेला, जो जुलाई और अगस्त के महीनों के बीच आयोजित किया जाता है, अपूर्व धार्मिक भक्ति के साथ विशाल रुप में मनाया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications