श्रीकालाहस्ती का श्री सुब्रमण्या स्वामी मंदिर भगवान मुरुगन को समर्पित है। यह मंदिर शहर के मध्य में स्थित है और यहां तक सड़क मार्ग द्वारा बड़ी आसानी से पहुंचा जा सकता है। यह मंदिर आदि क्रितिका त्योहार के लिए प्रसिद्ध है जो हर साल इस मंदिर में भक्ति भाव और उत्साह के साथ मनाया जाता है।
यह समारोह लगातार आठ दिनों के लिए मनाया जाता है और इस दौरान मंदिर नृत्य और संगीत सहित कई क्रियाकलापों को होते देखता है। मंदिर रोशनी और फूलों से सजाया जाता है और त्योहार के आखिरी दिन में मंदिर के बाहर तीन रथों पर सुब्रमण्या स्वामी और उसकी पत्नी श्री वल्ली और देवसेना की मूर्तियों को बैठाया जाता है और पूरे शहर में एक जुलूस की तरह ले जाया जाता है।
आदि क्रितिका का त्योहार इस शहर के लोगों क लिए तथा भगवान मुरुगन के भक्तों के लिए बहुत महत्व रखता है जो इस उत्सव में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में मंदिर आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications