चेम्ब्रा चोटी, कालपेट्टा में ही नहीं बल्कि वायनाड जिले में भी सबसे ऊंची चोटी है। यह चोटी समुद्र स्तर से 2100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह चोटी, ट्रैकर्स के लिए एक पसंदीदा जगह है। आप यहां आकर चोटी पर बने हुए अस्थाई कैंप भी खोज सकते हैं जहां आकर साहसिक प्रेमी पर्यटक बड़े आराम से रूकते हैं और इस जगह के मनोरम दृश्यों का नजारा देखते हुए एंजाय करते हैं।
इस चोटी पर एक झील भी है। जिला पर्यटन संवर्धन परिषद ( डीटीपीसी ) यहां आने वाले पर्यटकों को ट्रैकिंग करने के लिए सभी आवश्यक सामग्री और वस्तुओं को उपलब्ध करवाते हैं जैसे - लॉग हट्स, कैनवास, स्लीपिंग बैग आदि। यहां तक की आपके हित में वह ट्रैकिंग के लिए एक गाइड भी उपलब्ध करवाते हैं। यहां जाने से पहले आपको ध्यान रखना होगा कि आप मीप्पादी के वन रेंज अधिकारी से चेम्ब्रा चोटी पर ट्रैकिंग के लिए पूर्व अनुमति ले लें।



Click it and Unblock the Notifications