कारापुझा बांध, भारत का सबसे बड़ा अर्थ डैम यानि पृथ्वी बांध है। यह बांध कालपेट्टा के शांत शहर से 16 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह बांध कारापुझा झील पर बना हुआ है। इस झील की विशेषता यह है कि इस झील में लगभग 12 अन्य झीलों का समावेश होता है।
आप इन कई झीलों के बीच स्थित सुंदर जगह - जगह बिखरे पहाड़ों को भी देख सकते हैं। यह जगह कई जलीय पक्षियों के लिए आर्दश प्रजनन भूमि भी है। बांध से गिरते पानी की आवाज और बैकग्रांउड में अजीबोगरीब पहाड़ यहां के दृश्य को शानदार बनाते हैं जो आंखों को सूकुन देते हैं। अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है तो यहां की सैर के लिए अवश्य आना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications