सुजानपुर किले का निर्माण 1758 में कांगड़ा के शासक रजा अभय सिंह ने कराया था। ये किला हमीरपुर के सुन्दर भवनों में से एक है। इस किले की आकर्षक पेंटिंग इसे और भी मनमोहक बनती है जो इसकी लोकप्रियता में चार चाँद लगता है जब कांगड़ा के शासक अंग्रेजों से हार गए थे तो उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ इसी किले में शरण ली थी। इस किले की सबसे बड़ी खासियत ये है की यहाँ पर अलग अलग हिस्सों से आने वाले राजाओं के लिए अलग अलग खण्डों का निर्माण कराया गया था ताकि उनके आराम में कोई कमी न हो ये किला ब्यास नदी के किनारे स्थित है जहाँ पर राज्य के अलग अलग मामलों की सुनवाई का आयोजन किया जाता था ।साथ ही इस किले के विशाल बरामदे में होली पर्व का आयोजन किया जाता था इस जगह के अन्य आकर्षण नरबदेश्वर , गौरीशंकर और मुरली मनोहर मंदिर हैं।



Click it and Unblock the Notifications