Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» शोजा

शोजा – आराम और आलस

11

शोजा हिमाचल प्रदेश की सेराज घाटी में स्थित एक सुंदर स्थान है। जालोरी पास से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शोजा समुद्र सतह से 2368 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यहाँ से बर्फ से ढकी हिमालय की श्रेणियों का मनोरम दृश्य देखा जा सकता है। सेरोलसर झील, रघुपुर किला, वॉटरफॉल पॉइंट, जालोरी पास और तीर्थान घाटी यहाँ के पर्यटन के प्रमुख आकर्षण है।

जालोरी पास, जो इसकी धातु की शक्तिशाली रोड (रास्ते) के लिये जाना जाता है, शोजा को शिमला और पास के अन्य स्थानों से जोड़ता है। यहाँ का एक अन्य लोकप्रिय स्थान जालोरी पास से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सेरोलसर झील है।

इस क्षेत्र में यहाँ की देवी बूढ़ी नागिन को समर्पित एक मंदिर भी है। ऐसा माना जाता है कि इस स्थान की संरक्षक और अभिभावक के रूप में जानी जाने वाली इस देवी के सौ पुत्र थे। शोजा का वॉटरफॉल पॉइंट एक ऐसा स्थान है जिसे देखने से चूकना नही चाहिए। प्रकृति की गोद में स्थित यह वॉटरफॉल पॉइंट बहुत सुंदर है।

यह शोजा से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और सुबह की सैर करने के लिये लोग यहाँ आते हैं। इस फॉल का पानी ठंडा और मीठा है। पर्यटक वायुमार्ग, रेलवे और रास्ते द्वारा शोजा तक आसानी से पहुँच सकते हैं। शोजा का निकटतम हवाई अड्डा भुंतर हवाई अड्डा है, जिसे कुल्लू मनाली हवाई अड्डे के नाम से भी जाना जाता है।

गंतव्य से 80 किलोमीटर दूर स्थित यह हवाई अड्डा भारत के नई दिल्ली, शिमला और अन्य शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। शोजा का निकटतम रेलवे स्टेशन जोगिन्दर नगर रेलवे स्टेशन है जो 164 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कुल्लू से शोजा के लिये नियमित बसें उपलब्ध हैं। इस स्थान की जलवायु वर्ष भर सामान्य रहती है और गर्मी का मौसम इस स्थान की सैर के लिये उपयुक्त है।

शोजा इसलिए है प्रसिद्ध

शोजा मौसम

घूमने का सही मौसम शोजा

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें शोजा

  • सड़क मार्ग
    कुल्लू से शोजा जाने के लिये पर्यटकों के लिये बस उपलब्ध है। कुल्लू हिमाचल प्रदेश राज्य परिवहन निगम या एच टी पी सी की बस सेवाओं के द्वारा भारत के प्रमुख स्थानों से जुड़ा हुआ है। पर्यटक शिमला, पठानकोट, चंडीगढ़ और नई दिल्ली से हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम याएच टी पी सीद्वारा चलाई जाने वाली डीलक्स बसों से भी यात्रा कर सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    शोजा का निकटतम स्टेशन जोगिन्दर नगर रेलवे स्टेशन है जो लगभग 164 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह स्टेशन चंडीगढ़ के माध्यम से भारत के अन्य प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। रेलवे स्टेशन के बाहर से पर्यटक शोजा जाने के लिये बस का उपयोग कर सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    शोजा का निकटतम हवाई अड्डा कुल्लू मनाली हवाई अड्डा है, जिसे भुंतर हवाई अड्डे के नाम से भी जाना जाता है, जो यहाँ से 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह हवाई अड्डा भारत के शहरों जैसे धरमशाला, पठानकोट, शिमला, चंडीगढ़ और नई दिल्ली से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। दिल्ली में स्थित इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का स्वागत करता है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
31 Jul,Fri
Return On
01 Aug,Sat
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
31 Jul,Fri
Check Out
01 Aug,Sat
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
31 Jul,Fri
Return On
01 Aug,Sat