कानपुर संग्रहालय या कानपुर म्यूज़ियम शहर का सरकारी संग्रहालय है। यहाँ बड़ी संख्या में कलाकृतियाँ, स्मृति चिन्ह और प्रदर्शन रखे गए हैं जो शहर के उन लोगों का इतिहास बताते हैं जिन्होनें भारत की स्वतंत्रता के लिए अंगेजों से संघर्ष किया। यहाँ का प्रमुख आकर्षण ऐतिहासिक तोप है जो ब्रिटिश लोगों के समय की है।
यह संग्रहालय कानपुर के इतिहास और संस्कृति के बारे में जानकारी प्राप्त करने का महत्वपूर्ण स्त्रोत है। वर्ष 1999 में स्थापित यह संग्रहालय वर्तमान में कानपुर- लखनऊ रास्ते की क्रॉसिंग, मॉल रोड पर फूल सिंह बाग़ में स्थित है।



Click it and Unblock the Notifications