देवाकोट्टाई को शिवागंगाई जिले का दूसरा सबसे बड़ा शहर माना जाता है। यहां के आकर्षक स्थलों के कारण पर्यटक हर साल भारी संख्या में यहां सैर करने आते है। इस नगर में वीदु चेट्टीनाड स्थित है जहां काफी पर्यटक प्रभावित होकर आते है।
यहां की वास्तुकला और डिजाइन बेहद सुंदर और अलंकृत है। इस मेंशन की छत भव्य तरीके से बनी हुई, फर्श पर इटली के टाइल्स लगे हुए है और सभी दरवाजों पर टीक की लकड़ी लगी हुई है। इस स्थान पर ठहरना भी खुद में खास अनुभव होता है। यह संरचना वास्तुकला में बेहद खास नहीं है लेकिन इसकी कलाकारी देखते बनती है। कई विदेशी पर्यटक यहां रात को ठहरने के लिए आते है और यहां के सांस्कृतिक वातावरण का अनुभव उठाते है।



Click it and Unblock the Notifications