कोप्पूदाई मंदिर, दक्षिण भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। कई श्रद्धालु जिन्हे चर्म रोग की समस्या होती है, या उनकी शादी नहीं हो पाती है, वह सभी इस मंदिर में दुआ मांगने आते है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस मंदिर में मन्नत मांगने से सभी कुछ मिलता है और सारी समस्याएं दूर हो जाती है।
सभी श्रद्धालुओं का भी मानना है कि अगर श्रद्धा से सिर झुकाकर यहां कुछ मांगों तो कभी खाली हाथ नहीं लौटना पड़ता है। हर साल उत्सवों के दौरान भारी संख्या में पर्यटक यहां सैर करने आते है।



Click it and Unblock the Notifications