विवरान कोविल, एक मंदिर है जो मदुरई से कराईकुडी वाले सड़क मार्ग पर स्थित है। यह मंदिर, कराईकुडी से 10 किमी. की दूरी पर स्थित है और यहां तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। यह मंदिर, भगवान भैरव को समर्पित है जिनहे भगवान शिव का रूप माना जाता है।
इस मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते है। मंदिर के बाहर एक झरना है और ऐसा माना जाता है कि मंदिर में प्रार्थना करने से पहले इस झरने में स्नान अवश्य करना चाहिए। विद्धानों का मानना है यह मंदिर, भगवान राम से जुड़ा है। इसी स्थान पर भगवान राम को हनुमान जी ने माता सीता के बारे में बताया था और उनकी अंगूठी दिखाई थी।



Click it and Unblock the Notifications