जगन्नाथ मंदिर करंजिया से 133 किमी. की दूरी पर मयूरभंज जिले में बारीपाड़ा में स्थित है। यह हरिबलदेव मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर के अंदर कई शिलालेख हैं जो यह बताते हैं कि इस मंदिर का निर्माण 1497 में भंजा शासकों द्वारा किया गया।
मंदिर बलुआ पत्थर का बना है तथा इसकी चारदीवारी पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर की ही प्रतिकृति है। इसके अलावा यहाँ के प्रमुख देवता भगवान जगन्नाथ हैं तथा यहाँ सत्रह अन्य भगवानों के मंदिर हैं। इन देवताओं के चित्र मंदिर के परिसर में छोटे छोटे विभिन्न कक्षों में हैं।
यहाँ रथ यात्रा का प्रसिद्ध त्योहार उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है। रथ यात्रा के दौरान इसके पास स्थित राधामोहन मंदिर “गुड़ीचा मंदिर” के रूप में कार्य करता है। यह राधामोहन मंदिर बहुत प्राचीन मंदिर है तथा आज भी इसकी दीवारों पर अनेक पेंटिंग्स दिखाई देती हैं।



Click it and Unblock the Notifications