करौली स्थित भंवर विलास पैलेस को उस समय के तत्कालीन शासक महाराजा गणेश पाल देव बहादुर के द्वारा 1938 में बनाया गया था, तब इस पैलेस में तत्कालीन शाही परिवार निवास करता था। ये एक एक औपनिवेशिक शैली में बनाया गया पैलेस है जो उस समय की सजावट और फर्नीचर से सुसज्जित है। आज ये स्थान एक मॉडर्न हेरिटेज होटल के रूप में विकसित हो चुका है जहाँ समस्त सुख सुविधाओं से लैस 45 कमरे हैं।



Click it and Unblock the Notifications