कोंडाना गुफाएं कर्जत में स्थित हैं। ये उस प्राचीन जीवन शैली की झलक दिखाती हैं जिसका अनुपालन बौद्ध लोग करते थे। चट्टानों को काटकर बनाई गई इन प्राचीन गुफाओं में अनेक मूर्तियाँ, स्तूप, विहार और चैत्य शामिल हैं। ये गुफाएँ दूसरी शताब्दी में बनाई गई थी जो इन्हें लगभग 2000 साल पुराना बनाती है।
मूर्तियाँ और स्तूप बौद्ध वास्तुकला के प्रतिनिधी हैं जिसे उस समय अपनाया गया था। गुफाओं के अंदर की गई नक्काशी में स्त्री और पुरुष को विभिन्न नृत्य मुद्राओं को दिखाया गया है। दुर्भाग्यवश एक प्राकृतिक आपदा भूकंप ने इन गुफाओं के प्रवेश द्वार, ज़मीन और कई स्तूपों को नष्ट कर दिया है।
सालाना अनेक बौद्ध लोगों की भीड़ यहाँ उमडती है। इस पवित्र मंदिर की पवित्रता बनाए रखने के लिए यहाँ धूम्रपान करना और शराब पीना मना है।



Click it and Unblock the Notifications