अपने चट्टानी इलाके और ऊंचे नीचे परिदृश्य के कारण कर्जत नए और अनुभवी ट्रेकर्स और साहसिक कार्यों की खोज करने वालों के लिए प्रसिद्द स्थान है। कर्जत में कठिनाई के विभिन्न स्तरों जैसे आसान से लेकर चुनौती भरे और खतरनाक मार्ग उपलब्ध हैं।
ट्रेकर्स न सिर्फ यहाँ खो जाते हैं बल्कि जैसे जैसे वे आगे की ओर बढते हैं उन्हें आस पास के प्राकृतिक दृश्य का साँस रोकने वाला दृश्य दिखाई देता है। सबसे प्रसिद्ध ट्रैकिंग ट्रेल्स कर्जत से पेठ, चंदेरी किला और माथेरान की ओर जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications