Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » करनाल » मौसम

करनाल मौसम

गर्मी, बरसात और सर्दियों: तीन अलग मौसमों में करनाल की जलवायु उप-उष्णकटिबंधीय रहती है।

गर्मी

गर्मी मार्च से मई तक रहती है और कभी कभी जून तक बढ़ जाती हैं। तापमान गर्म, शुष्क हवाओं के साथ 22-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।

मानसून

मानसून का मौसम जुलाई से सितंबर तक रहता है और इस दौरान, शहर मे रुक-रुक कर भारी वर्षा होती है। आकाश धूमिल बना रहता है, और मौसम गीला और आर्द्र रहता है।

सर्दी

सर्दियों का मौसम नवंबर से फरवरी तक रहता है। इस दौरान मौसम सुहावना और सुखद होता है, और तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।