Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» कर्नाला

कर्नाला - जहां हैं घने हरे जंगल

13

अपने किलों के लिए प्रसिद्द कर्नाला महाराष्ट्र राज्य के रायगढ़ जिले में स्थित है। यह समुद्र सतह से लगभग 475 किलोमीटर की ऊँचाई पर स्थित है और चारों ओर से घने हरे जंगलों और एक ओर से ऊंचे पहाड़ों से घिरा हुआ है।

कर्नाला - ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

तुगलकों के शासन काल के दौरान कर्नाला कोंकण जिले की राजधानी था जिस पर बाद में निज़ाम शाह ने कब्ज़ा कर लिया– जो अहमद नगर का संस्थापक था। कर्नाला फोर्ट (किला) निजामी शासक को पुर्तगालियों के साथ दोस्ती होने के कारण उपहारस्वरूप मिला था।कुछ समय बाद ही इस क्षेत्र में ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई क्योंकि उन्हें कर्नाला के भौगोलिक स्थान के महत्व का पता चला।

कर्नाला – प्रकृति की गोद में स्थित

कर्नाला का पक्षी अभ्यारण्य इसे प्रकृति प्रेमियों और पक्षी प्रेमियों के बीच प्रसिद्द बनाता है। यह अभ्यारण्य लगभग 150 प्रकार के पक्षियों की घरेलू जातियों और 37 प्रवासी पक्षियों का घर है। इस पर्यटन स्थल पर ट्रेकिंग की भी व्यवस्था भी है। इस पर्यटन स्थल का भ्रमण साल में कभी भी किया जा सकता है। चाहे बरसात हो या गर्मी हो यहाँ का मौसम अत्यधिक लुभावना और स्वास्थ्यप्रद होता है।

इस हिल स्टेशन तक रास्ते, रेल या हवाई यात्रा द्वारा आसानी से पहुँचा जा सकता है। यह मुंबई से सिर्फ 60 किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित है जबकि पनवेल से केवल 10 किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित है जहाँ से आप बस, ट्रेन के द्वारा या स्वयं के वाहन के द्वारा कर्नाला पहुँच सकते हैं।

कर्नाला इसलिए है प्रसिद्ध

कर्नाला मौसम

घूमने का सही मौसम कर्नाला

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें कर्नाला

  • सड़क मार्ग
    रास्ते द्वारा कर्नाला तक आसानी से पहुँचा जा सकता है। यह मुंबई से सिर्फ 60 किलोमीटर की दूरी पर तथा पनवेल से मात्र 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। एक बार पनवेल पहुँचने के बाद आप कर्नाला पहुँचने के लिए गोवा राजमार्ग का उपयोग कर सकते है। राज्य परिवहन की और अनेक निजी बसें उपलब्ध हैं जो कर्नाला को महाराष्ट्र तथा महाराष्ट्र के बाहर के शहरों से जोड़ती हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    कर्नाला का निकटतम स्टेशन पनवेल है जो लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पनवेल मुंबई स्थानीय रेलवे डिवीजन के अंतर्गत एक प्रमुख स्टेशन है और महाराष्ट्र तथा महाराष्ट्र के बाहर के अन्य सभी प्रमुख शहरों से नियमित रेल सेवा द्वारा जुड़ा हुआ है। इस स्टेशन से कर्नाला तक रेल यात्रा का किराया औसत 200 रुपए है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    मुंबई का छत्रपति शिवाजी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा कर्नाला का प्रमुख निकटतम हवाई अड्डा है जो मात्र 60 किलोमीटर की दूरी पर है। यह हवाई अड्डा भारत तथा भारत के बाहर के सभी शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहाँ टैक्सी सेवा उपलब्ध है जो आपको सीधे कर्नाला तक पहुंचाती हैं। टैक्सी का औसत किराया 1200 रुपए है। पुणे का लोह्गाँव हवाई अड्डा दूसरा नुकात्तम हवाई अड्डा है जो लगभग सौ किलोमीटर दूर है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
30 Mar,Mon
Check Out
31 Mar,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue