पर्यटकों को अगर समय मिले तो वह बैठकोल अवश्य जाएं। यह एक गांव है जो कारवार के पास में ही स्थित है। इस गांव का नाम एक अरब शब्द बैत - ई - खोल के नाम पर पड़ा है जिसका अर्थ होता है सुरक्षा के लिए बना रास्ता। बैठकोल गांव, कैथोलिक कब्रगाह और ब्रिटिश कब्रगाह के कारण जाना जाता है। इस गांव में पहुंचने पर, पर्यटक, यूरोपियन कब्रगाह और बंदरगाह के चिन्ह् भी देख सकते है जो यहां के राजाओं और शासकों के द्वारा बनवाएं गए थे।



Click it and Unblock the Notifications