काली बांध को 1986 में बनवाया गया था। इस बांध को राष्ट्रीय राजमार्ग 17 पर कारवार शहर के बाहर बनवाया गया था। यह बांध, कर्नाटक को गोआ से जोड़ता है और शहर का ढांचागत गौरव माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि कारवार की यात्रा पर जाने के दौरान इस बांध से होकर गुजरने पर आपको अपने आप कारवार की सुंदरता के बारे में महसूस होने लगेगा। इस बांध से सदाशिवगढ़ किले, पर्वतों, सूर्योदय, सूर्यास्त, नदी और द्वीप के नजारे स्पष्ट दिखाई देते है।



Click it and Unblock the Notifications