बाबा बालक नाथ मंदिर एक गुफ़ा मंदिर है जो कसौली से 3 किलोमीटर दूर ग्रनेर पहाड़ी के ऊपर स्थित है। यह कसौली शहर के प्रमुख धार्मिक स्थानों में से एक है। यह मंदिर बाबा बालक नाथ को समर्पित है जो हिंदू देवता शिव के बहुत बड़े भक्त थे।
ऐसा विश्वास है कि वे जोडियाँ जिनके बच्चे नही हैं यदि वे इस मंदिर में आते हैं तो उनकी बच्चे की इच्छा पूरी हो जाती है। इस मंदिर भगवान शिव की बच्चे के साथ कई मूर्तियाँ हैं जो इस मंदिर की विशेषता है। हालांकि औरतों को गुफ़ा के अंदर जाने की अनुमति नही है। इस मंदिर में नवरात्रि का त्यौहार बहुत प्रसन्नता और उत्साह के साथ मनाया जाता है।
यहाँ यात्रा करने वाले यात्री शाह तली भी देख सकते हैं जो पास ही स्थित है और जहाँ रोप वे द्वारा आसानी से जाया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications