संगघाघरा, क्योंझर के जिला मुख्यालय से 5 किमी. दूरी पर स्थित एक बारहमासी झरना है। यह पर्यटकों और स्थानीय जनता के बीच सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल है। यह झरना छोटा है लेकिन बेहद खूबसूरत है। यह झरना, एक सुरम्य पृष्ठभूमि में निहित है। यह झरना जिस घाटी में मौजूद है उसका आकार वी शेप का है। इसीलिए, दूर - दूर से पर्यटक इस झरने की सैर करने आते है। सर्दियों के दौरान अधिक पर्यटक यहां आकर्षित होते है। यह झरना, राष्अ्रीय राजमार्ग 6 के बेहद नजदीक है और इसे ट्रैकिंग और कैम्पिंग के लिए हॉट स्पॉट माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications