Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» खंडवा

खंडवा पर्यटन - मंदिरों और कुंडों का शहर

14

मध्य प्रदेश के पूर्वी निमाड जिले में स्थित खंडवा, एक खूबसूरत शहर है। इस प्राचीन शहर में मंदिरों और तीर्थस्थानों के अतिरिक्त कई प्राचीन कुंड भी हैं। खंडवा में, कई जैन और हिंदू देवताओं के मंदिर हैं। 12 वीं सदी में जैन श्रद्धालुओं की संख्या बढी और खंडवा जैन धर्म का केंद्र बन गया। समय के साथ-साथ खंडवा शहर में कई बदलाव हुए। ब्रिटिश शासनकाल दौरान, खंडवा निमाड क्षेत्र का मुख्य वाणिज्यिक केंद्र माना जाता था। विशाल बुनियादी ढाचों के अलावा, यह शहर अद्भुत गायक किशोर कुमार का जन्म स्थान भी है।

खंडवा और उसके आस पास के पर्यटक स्थल

खंडवा में सौलानियों के देखने के लिए कई आकर्षक स्थल है। शहर के बीचों बीच स्थित घंटाघर, समय और भाग्य के साथ शहर के कटु अनुभवों का गवाह है। खंडवा में कई प्राचीन कुंड है, और घंटाघर के चारों ओर 4 कुंड हैं। जिला क्लेक्ट्रेट भवन का निर्माण अंग्रेजी वास्तुकला शौली में किया गया, जो खंडवा का एक अन्य प्रमुख आकर्षण है। अगर आप परंपरा और आधुनिकता के मिश्रण को अनुभव करना चाहते हैं, तो इस इमारत को देखना ना भूलें।

खंडवा में देखने के लिए और भी कई सारे प्राचीन मंदिर और तीर्थस्थान हैं। भवानी माता मंदिर, हिंदुओं के लिए पूजा का एक महत्वपूर्ण स्थान है। दादाजी दरबार, एक अन्य प्रमुख मंदिर है। हर साल हजारों श्रद्धालु नव चंडी देवा धाम के दर्शन करने आते हैं।

ओमकारेश्वर मांधाता, जो खंडवा से 75 कि.मी दूर स्थित है, हिंदुओं और जैनियों के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थान है। इसी स्थान पर सिद्धवरकूट और ममलेश्वर स्थित हैं। पहला स्थान जैनियों का महत्वपूण धार्मिक स्थान है जबकि दूसरा हिंदुओं का धार्मिक स्थान है।

असीरगढ किला, जिसे डेक्कन के नेत्र के रुप में माना जाता है, खंडवा का एक प्रमुख आकर्षण है। हर साल दुनिया भर से हजारों सैलानी इस किले को देखने आते हैं। यह किला खंडवा पर्यटन का एक मुख्य कारक है। यहां आए सैलानी किशोर कुमार की स्मारक गौरी कुंज को भी देखते हैं।  खंडवा शहर में कई सारे बांध हैं। खंडवा का इंदिरा सागर बांध और नग्चुन बांध दो अद्भुत पर्यटक स्थल हैं।

कैसे पहुंचे खंडवा

खंडवा जाने के लिए रेल, रोड और हवाई मार्ग की सेवा उपलब्ध है। इस शहर का रेलवे स्टेशन, मुख्य ट्रेन जंक्शन है।

खंडवा जाने का सबसे बढिया समय

अक्टूबर से लेकर मार्च महीने तक का समय खंडवा की सैर के लिए एक दम बढिया है, इस दौरान मौसम काफी सुखद बना रहता है, और सारे मुख्य त्योहार बहुत दृढता से मनाए जाते हैं।

 

खंडवा इसलिए है प्रसिद्ध

खंडवा मौसम

घूमने का सही मौसम खंडवा

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें खंडवा

  • सड़क मार्ग
    आप चाहें तो रोड मार्ग द्वारा बसों और टैक्सियों जैसे सार्वजनिक परिवहन से खंडवा पहुंच सकते हैं। निकटवर्ती स्थानों और मध्य प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों से खंडवा के लिए नियमित बसों की सेवा उपलब्ध है। सडक मार्ग द्वारा इंदौर से खंडवा पहुंचना एक बेहतर विकल्प होगा। इंदौर से खंडवा की यात्रा केवल 3 घंटों की है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    खंडवा मुख्य ट्रेन जंक्शन पर स्थित है। खंडवा रेलवे स्टेशन, मध्य प्रदेश के दो प्रमुख शहर भोपाल और इंदौर से दैनिक रेलों द्वारा जुडा है। इस स्टेशन से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, कोचीन, बेंगलुरु, हैदराबाद, जम्मू, पटना जैसे भारत के कई शहरों के लिए ट्रेनों की सेवा उपलब्ध है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    वैसे तो खंडवा शहर के नाग्चुन रोड पर एक हवाई पट्टी स्थित है, पर इस हवाई पट्टी का इस्तेमाल केवल कभी-कभी विमानों को उतारने के लिए किया जाता है। यहां कोई उडाने नहीं आती। इंदौर में स्थित देवी अहिल्याबाई होलकर अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा खंडवा के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है। इंदौर और खंडवा के बीच की दूरी केवल 110 कि.मी की है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
07 Sep,Mon
Return On
08 Sep,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
07 Sep,Mon
Check Out
08 Sep,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
07 Sep,Mon
Return On
08 Sep,Tue