(संतराम मंदिर, देवी लक्ष्मी मंदिर, श्री सत्यनारायण मंदिर, पुनीतआश्रम, गायत्री मंदिर, महाप्रभुजी नी बैठक) : डाकौर में बहुत बड़ी संख्या में मंदिर हैं अत: इसे मंदिरों का शहर भी कहा जाता है। यहाँ के कुछ प्रसिद्ध मंदिर हैं : संतराम मंदिर, देवी लक्ष्मी को समर्पित बड़ा और सुंदर मंदिर।
सत्यनारायण मंदिर अपने शिखरों / चोटियों की अद्वितीयता के लिए जाना जाता है। पुनीतआश्रम तीर्थयात्रियों के लिए की जाने वाली सामाजिक सेवाओं के लिए जाना जाता है जिसमें अशक्ताश्रम शामिल है – विकलांगों और वृद्ध लोगों के लिए निवास। गायत्री मंदिर और महाप्रभुजी नी बैठक का निर्माण कुछ समय पहले ही हुआ है।
महाप्रभुजी नी बैठक देश की 84 स्थापित बैठक में से एक है जहाँ वैष्णव पूजा करने आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications