यह झील वद्तल गाँव में स्थित है और खेड़ा में पर्यटन का एक आकर्षण है। किवदंती है कि भगवान कृष्ण के साथ यात्रा के दौरान जंगल के जानवरों और वहां रहने वाले लोगों के लिए भीमसेन ने पानी के एक छोटे तालाब को बड़ी झील बना दिया।
यह झील डाकौर मंदिर के सामने स्थित है तथा इसका नाम द्वारका में स्थित गोमती नदी के नाम पर पड़ा। लगभग 230 हेक्टेयर के क्षेत्र में फ़ैली इस झील के किनारे भक्तों के रहने के लिए सुविधा उपलब्ध है। इस झील के चार महत्वपूर्ण टीले हैं जिन्हें मखनी अरो, कालेश्वर महादेव, भट्टजी महाराज और दानकंठ महादेव कहा जाता है।
पवित्र स्थान होने के अलावा यह झील बोटिंग (नौका विहार) और कछुओं को खिलाने के लिए भी प्रसिद्ध है।



Click it and Unblock the Notifications