किफिर नागालैंड का छोटा सा शहर है जोकि नागालैंड के ऐसे आकृषक स्थान पर बसा है जहां से नागालैंड के सर्वोच्च पर्वतीय शिखर सारामाटी के खूबसूरत दृश्यों का लुत्फ लिया जा सकता है। किफिर एक नवगठित जिले का भी नाम है, जिसे 2004 में त्युएनसांग जिले से काटकर बनाया गया था।यह नागालैंड का नौवां जिला है। किफिर जिले के उत्तर में त्युएनसांग तथा पश्चिम में फेक जिला है जबकि पूर्व में यह म्यांमार की अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगा हुआ है। किफिर, नागालैंड की राजधानी, कोहिमा से 254 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
किफिर में कुछ नागा जनजातियां, अर्थात्, यिमचुंगर्स , खियमनिनगन, फोम,संगमा,सुमि पायी जाती हैं। लोककथाओं के अनुसार, यिमचुंगर्स का उद्गम वाफुर गांव के निकट ही स्थित केम्फु से माना जाता है।
किफिर एवं सारामाटी, एक दिलचस्प संयोजन
कोई भी यात्री किफिर के आस-पास के सुरम्य दृश्यों विशेषकर सारामा टी पर्वत, जोकि समुद्र तल से 3841 मीटर की ऊंचाई पर स्थित नागालैंड का सर्वोच्च शिखर है,का आनंद लेने से चूकना नहीं चाहेगा। सर्दियों भर बर्फ से ढके रहने से इस पर्वत की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। किफिर से पर्वत के खूबसूरत दृश्यों का अवलोकन किया जा सकता है जबकि कुछ लोग मानते हैं कि सारामाटी इस छोटे से खूबसूरत शहर की रक्षा करता है।
किफिर में पर्यटन स्थलों का भ्रमण
किफिर के आस-पास घूमने लायक स्थानों में फाकिम वन्यजीव अभयारण्य, सलोमी व मिमी की गुफाएं शामिल हैं।इसके अलावा 'लवर्स पैराडाइज', सुखायप चट्टान भी एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। किफिर के पास सिमी गांव की यात्रा पर पर्यटक ववाडे झरने के बहते पानी का भी आनंद ले सकते हैं।व “होड़ करने वाले पत्थर” के नाम से मशहूर ट्विन स्टोन्स को भी देख सकते हैं। सिफी याने सांगफुरे में स्थित प्राचीन जनजातीय गांव संगथम भी जाया जा सकता है जहां प्रसिद्ध निंग्थ्सलांग नामक प्राचीन शिलालेख स्थापित है।



Click it and Unblock the Notifications