कोच्चि का मरीन ड्राइव भी मुंबई के मरीन ड्राइव की तरह बनाया गया है। मरीन ड्राइव में भ्रमण कोच्चि के बैकवॉटर का मनोहर दृश्य प्रस्तुत करता है। यह स्थान स्थानीय लोगों और पर्यटकों में समान रूप से लोकप्रिय है क्योंकि यहाँ से समुद्र का अदूषित दृश्य देखा जा सकता है।
रविवार की शाम को सूर्यास्त का शानदार दृश्य देखने के लिए लोगों की भीड़ यहाँ एकत्रित होती है। मरीन ड्राइव शहर के लिए आर्थिक महत्व भी रखता है। यहाँ कई मॉल भी हैं जहाँ आप पूरी तरह से शॉपिंग का रोमांचक और मज़ेदार अनुभव ले सकते हैं।
इस पैदल रास्ते के किनारे कई फास्ट फ़ूड जॉइंट है जो विभिन्न प्रकार के खान पान का प्रबंध करते हैं। मरीन ड्राइव के बहुत पास एम जी रोड़ है जहाँ कोच्चि के कुछ प्रसिद्द रेस्टारेंट है जिसमें प्रसिद्द कईस बिरयानी सेंटर भी शामिल हैं। आपकी कोच्चि की यात्रा अधूरी रह जाएगी यदि आपने प्रसिद्द कईस बिरयानी का स्वाद नहीं चखा। मटन करी के साथ चिकन बिरयानी मंगवाएँ और आप जान जाएंगे कि आप क्या खो रहे थे।



Click it and Unblock the Notifications