ज़ुकोऊ घाटी, ट्रैकर्स के लिए बेहद खास है जो कोहिमा शहर से 30 किमी. की दूरी पर स्थित है, यहां आकर पर्यटक इस घाटी की पवित्र सुंदरता की यादों को साथ ले जाते हैं। ज़ुकोऊ घाटी, समुद्र स्तर से 248 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जहां से पहाड़ों के मनोरम दृश्य देखने को मिलते हैं। जंगली फूल और स्वच्छ पहाड़ी झरने इस जगह की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं।
पहाड़ों में बहने वाले कलकल करते झरने यहां भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों का मन लुभा लेते हैं। ज़ुकोऊ घाटी घूमने का सबसे उम्दा समय बसंत का होता है, इस मौसम में जंगली जड़ी बूटी और फूल कई रंग और आकार में खिलते हैं और इस भूमि को जीवंत कर देते हैं।
यहां आकर लिली, कॉन्टीम, यूफोरबिया और रोडोडेंड्रन के फूलों को पूरी घाटी में चारों तरफ देखा जा सकता है। अनुमानत: इस घाटी में लगभग 360 प्रकार के ऑर्किड पाए जाते हैं। यह जगह सर्दियों के दौरान भ्रमण के लायक नहीं है क्योंकि इस अवधि में ज्यादा सर्दी पड़ने के कारण घाटी में किसी भी प्रकार के फूल नहीं खिलते हैं और पूरी घाटी सुनसान रहती है।



Click it and Unblock the Notifications