ग्रेटर कोहिमा एक शहरी समूह है जो नागालैंड की राजधानी कोहिमा के पास ही स्थित है। इस शहरी समूह में कोहिमा, जखामा और जोतसामा गांव शामिल हैं। ग्रेटर कोहिमा में पर्यटकों के आकर्षण के लिए कई केंद्र हैं जिसमें नागालैंड राज्य संग्रहालय शामिल है जिसमें नागा जनजाति की नागा संस्कृति के इतिहास की झलक को पेश किया गया है।
इस संग्रहालय के अलावा, ग्रेटर कोहिमा में भ्रमण करने लायक स्थल जूलॉजिकल पार्क भी है जहां पर्यटक कई दुर्लभ प्रजाति की वनस्पतियों और जीवों को देख सकते हैं। पर्यटकों को दुनिया के इस हिस्से में यहां आकर खोनोमा, इंटगकी वन्यजीव अभयारण्य, विश्व युद्ध द्वितीय स्मारक और कैथोलिक कैथ्रेडल जरूर देखना चाहिए।
अगर आप ग्रेटर कोहिमा की सैर के लिए आते हैं तो राज्य एम्पोरियम जरूर आएं, यहां आकर आप नागा संस्कृति से जुड़ी विभिन्न कला और कलाकृतियों को देख सकते हैं और खरीद सकते हैं जिनमें विश्व प्रसिद्ध नागा शॉल भी शामिल होती है। इसके अलावा, यहां के अनोखे व्यंजनों का स्वाद भी चखना न भूलें, जो मुंह में पानी ला देते हैं।



Click it and Unblock the Notifications